कैंची से काट दी पत्नी की नाक, बहन बोली, पति-सास नहीं करते थे पंसद,

 

ग्वालियर। एमपी के ग्वालियर स्थित भारत मार्केट महाराजपुरा क्षेत्र में घरेलू विवाद पर पति ने कैंची से पत्नी की नाक काट दी। महिला की चीखपुकार सुनकर परिवार के सदस्य पहुंच गए, जिन्होने महिला को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां पर महिला की हालत को देखते हुए भरती कर लिया है। घटना के बाद आरोपी पति मौके से भाग निकला, जिसकी पुलिस द्वारा सरगर्मी से तलाश की जा रही है।                                                    
                                                   पुलिस के अनुसार भारत मार्केट महाराजपुरा में रहने वाली पूनम तोमर का अपने पति धर्मेन्द्र के साथ घरेलू बातों को लेकर आए दिन विवाद होता रहा। आज दोपहर के वक्त भी दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ इस दौरान धर्मेन्द्र ने कैंची उठाकर पत्नी पूनम की नाक काट दी। कैंची का हमला होते ही पूनम चीख पड़ी, शोर सुनकर जेठानी सहित परिवार के अन्य सदस्य पहुंच गए, देखा तो महिला खून से लथपथ छटपटा रही थी। पूनम को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर महिला पूनम की हालत को देखते हुए डाक्टरों ने भरती कर इलाज शुरु कर दिया। पूनम पर हमले की खबर मिलते ही बहन पूजा सहित मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए, जिन्होने आरोप लगाते हुए कहा कि पहले तो इन्होंने कई झूठ बोलकर शादी कर ली। अब बहन को पसंद नहीं आने का कहकर विवाद करने लगे। हम यही सोच रहे थे कि शादी हो गई तो निभा लें। पूजा ने बताया कि पूनम का पति प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। ये दो भाई हैं। एक ही कॉलोनी में अलग-अलग रहते हैं। हमले की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे, जिन्होने पूछताछ के बाद आरोपी धर्मेन्द्र के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post