khabar abhi tak

पमरे मजदूर संघ : मान्यता चुनाव में विजयी होने के साल भर पूरा होने पर आभार सप्ताह मना रहा

महाप्रबंधक कार्यालय/रेल चिकित्सालय में आभार तथा मंडल कार्यालय में द्वारसभा में कर्मचारियों को दिया धन्यवाद
जबलपुर. पश्चिम मध्य रेलवे के इतिहास में 12 दिसंबर 2024 को रेल कर्मचारियों ने मान्यता चुनाव में वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ को भारी बहुमत के साथ एक मात्र मान्यता प्राप्त यूनियन का दर्जा दिलाया था, आज 12 दिसंबर 2025 को इकलौती यूनियन बनने के सुअवसर पर संघ ने अध्यक्ष सीएम उपाध्याय व महामंत्री / संयुक्त महामंत्री एनएफआईआर अशोक शर्मा के मार्गदर्शन में पमरे के कोटा भोपाल जबलपुर मंडलो, भोपाल-कोटा का कारखानो, मुख्यालय शेडो प्रत्येक स्टेशन/ डिपो पर दिनांक 12 से 18 दिसंबर तक कर्मचारी आभार सप्ताह मनाया जा रहा है.

 
इस दौरान प्रत्येक कर्मचारीसे मिलकर उनका आभार जताना, कर्मचारी समस्या निवारण शिविर, ब्लड डोनेशन कैंप, द्वारसभा आदि कार्यकम आयोजित किया जा रहे हंै। आज जबलपुर के पमरे के महाप्रबंधक कार्यालय/रेल चिकित्सालय के हर कर्मचारी के पास जाकर संघ की मुख्यालय शाखा के युथ व महिला ब्रिगेड ने आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया। वही मंडल कार्यालय में संघ द्वारा द्वारसभा व मिष्ठान वितरण कर आभार जाताकर रेल कर्मचारियों की समस्याओं को हल करवाने का संकल्प लिया.

रेल कर्मचारियों ने संघ पर जो भरोसा दिखाया, उसे पूरा करेंगे

सभा में संघ के मंडल अध्यक्ष एसएन शुक्ला, मंडल सचिव डीपी अग्रवाल, सतीश कुमार, आरए सिंह, सविता त्रिपाठी, भूपत सिंह, श्रवण सिंह, आदि वक्ताओं ने कहा कि रेल कर्मियों ने हम पर जो विश्वास जतायाा उस पर खरा उतरने का भरकर प्रसास किया, यही वजह है कि एक वर्ष के दौरान कर्मचारियों की संैकड़ो समस्याओं का समाधान कराया पूरे पमरे के सभी कर्मचारी की जिम्मेदारी संघ की है ओपीएस लाने, 8वें वेतन आयोग में बेहतर वेतनमान 1 जनवरी 2026 से लागू कराने के संकल्प के साथ, उनका दिल की गहराईयों से आभार जताया। सभा के दौरान संघ के हर्ष वर्मा, रोशन सिंह यादव, संतोष यादव, आनंद यादव, रामप्रकाश शुक्ला, रविरंजन, मनदीप सिंह, दर्गा तिवारी, संजय चौधरी, दीपक केसरी, तरुण वत्ता, त्रिभुवन सिंह, दुर्गा तिवारी, योगेन्द्र यादव, शरद यादव, संजू, समेत सैंकड़ों युवा व महिला कार्यक्रम में उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संचालन संतोष त्रिवेणी व आभार एस.के. सिंह ने व्यक्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak