khabar abhi tak

सड़क दुर्घटना में पंचायत सहायक सचिव की मौत


जबलपुर।
कुंडम के ग्राम पंचायत ददरगवां में पदस्थ सहायक सचिव की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने शव पीएम के लिएए भेजा। पुलिस घटनास्थल पर साक्ष्य बटोर रही है और अज्ञात वाहन की छानबीन में जुट गई है।

कुण्डम पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को दरगड़ गांव के रहने वाले मनोहर सिंह कुलस्ते ने सूचना दी कि उसकी शादी ग्राम झूझ में हुई है। उसकी पत्नी के बड़े भाई रमेश सिंह उरेती ग्राम पंचायत ददरगवां में सहायक सचिव थे। 4 दिसंबर को रात लगभग 11-20 बजे अपने घर पर था। तभी ग्राम कुण्डम के सचिन साहू ने उसे फोन कर बताया कि रमेश सिंह उरेती का ग्राम गरियारी रोड़ पर एक्सीडेण्ट हो गया है। उन्हें उपचार हेतु कुण्डम अस्पताल लेकर आये थे। रमेश सिंह उरेंती को डॉक्टर ने चैक कर मृत घोषित कर दिया। 

संदिग्ध दशा में मौत

गोहलपुर पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को विक्टोरिया अस्पताल से सूचना मिली कि राजू कोष्टा निवासी भरत नगर का स्वास्थ्य खराब हो जाने के कारण उसके भाई हेमंत कुमार ने भर्ती कराया था। इलाज के दौरान देररात लगभग 3-15 बजे राजू की मृत्यु हो गयी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण जांच में लिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak