khabar abhi tak

एआरटी प्लस सेंटर में दिया एचआईवी जागरूकता का संदेश, विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव, देखें वीडियो

 




जबलपुर। एआरटी प्लस सेंटर (मेडिसिन विभाग), नेताजी सुभाष चंद्र बोस चिकित्सा महाविद्यालय, जबलपुर द्वारा विश्व एड्स दिवस सप्ताह के अंतर्गत आज एक एचआईवी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के सभी विभागाध्यक्षों, पीजी छात्रों एवं नर्सिंग स्टूडेंट्स के लिए आयोजित किया गया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (एमपीएसएलएसए) की सचिव श्रीमती सुमन श्रीवास्तव ने की, जिनकी गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। संचालन डॉ. वाणी अहलूवालिया ने किया तथा आयोजन एआरटी प्लस केंद्र, जबलपुर द्वारा किया गया।

कानूनी अधिकार भी जाने

कार्यक्रम में संस्था प्रमुख डॉ. नवनीत सनेस्वना, अधिष्ठाता डॉ. अरविंद शर्मा, संयुक्त संचालक एवं अधीक्षक चिकितालय डॉ. दीपक वर्कडे, नोडल अधिकारी एआरटी केंद्र डॉ. रिचा शर्मा, सहायक अधीक्षक डॉ. गीता गुरुंग, पूर्व अधिष्ठाता मेडिकल कॉलेज डॉ. कर्नल गुप्ता, तथा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर एचआईवी मरीजों के प्रति सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार, स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी प्रदान की गई। साथ ही  शिवादत्त पटेल ने पीएलएचआईवी द्वारा दवा सेवन की उपयोगिता पर विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का समापन डॉ. वाणी अहलूवालिया द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करने के साथ किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak