khabar abhi tak

एसपी ने कराया राईफल और पिस्टल खोलने-जोड़ने का अभ्यास


परेड ग्राउंड पर जनरल परेड का किया निरीक्षण

जबलपुर। एसपी सम्पत उपाध्याय ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड पर जनरल परेड का निरीक्षण करते हुए पुलिस जवानों और अफसरों से राईफल और पिस्टल खोलने और जोड़ने का अभ्यास कराया। कर्मचारियों की स्क्वार्ड ड्रिल देखी। यातायात के तीनों थानों का पुलिस दरबार लगाया। बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए सवाल-जवाब भी किए गए। 


एसपी ने परेड में बेहत टर्नाउट करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत भी किया। प्लाटूनों द्वारा की गयी अलग-अलग ड्रिल तथा आर्म्स ड्रिल एवं यातायात प्लाटून द्वारा की गयी मैनुअल यातायात संकेत ड्रिल को देखा।

थाना यातायात मालवीय चौक, यातायात गढा एवं यातायात घमापुर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का दरबार लेते हुये अच्छी यातायात व्यवस्था करने हेतु निर्देश दिए। चर्चा करते हुये यातायात व्यवस्था, में कहां पर क्या समस्या आ रही हैं, के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की एवं सभी को निर्देशित किया। बॉडीवार्म कैमरे का उपयोग किए जाने के निर्देश दिए। यातायात कर्मचारियो की समस्यायें सुनी, जिनका त्वरित निराकरण करने हेतु अधिकारियों को आदेशित किया। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak