khabar abhi tak

एमपी : इंदौर में बीजेपी नेता के होटल पर इनकम टैक्स का छापा, महाराष्ट्र से आई टीम खंगाल रही दस्तावेज

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में बीजेपी नेता के परिवार द्वारा संचालित होटल रामी तरंग पर बुधवार 3 दिसम्बर की सुबह आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा। कनाडिय़ा रोड चौराहे पर स्थित होटल का संचालन भाजपा नेता का परिवार करता है। महाराष्ट्र से आयकर की टीम जांच के लिए पहुंची और सुबह से देर शाम तक जमी रही। इस दौरान कुछ अधिकारी भाजपा नेता के घर पर भी पहुंचे।

आयकर विभाग होटल संचालित करने वाले समूह रामी इंटरेशनल की कर चोरी की आशंका में जांच कर रहा है। बीते महीनों में इंदौर में इस समूह ने रामी तरंग नाम से होटल खोला है। इस होटल का संचालन झंवरलाल कुमावत कर रहे हैं, जो भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे नानूराम कुमावत के छोटे भाई है। बीते समय में इंदौर में बनी होटल ने रामी ग्रुप के साथ करार कर फ्रेंचाइजी ली थी।

दस्तावेज व रिकॉर्ड की जांच

छापे के दौरान अधिकारियों ने होटल के दस्तावेज व रिकॉर्ड जांचे। इस बारे में बात करते हुए भाजपा नेता नानूराम कुमावत ने कहा कि रामी समूह पर देशभर में जांच चल रही है। इसीलिए आयकर की टीम इंदौर पहुंची थी। यहां सामान्य पूछताछ होटल को लेकर हुई है। आयकर की कार्रवाई में व्यक्तिगत रूप से मेरा या परिवार का कोई लेना-देना नहीं है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak