जबलपुर। दहेज लोभियों का एक-एक हथकंडा सामने आता जा रहा है, जिसमें वे अपनी बहू को नानाप्रकार से प्रताड़ित कर रहे हैं ताकि उन्हें खासा दहेज मिल सके। ऐसा ही एक मामला शहपुरा से सामने आया है, जिसमें तीन साल पहले हुई शादी के बाद से ही ससुराल वालों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। अपने बेटे से साफ कह दिया था कि इसे घर से भगा दो, हम तुम्हारी दूसरी शादी करवा देंगे। रोज-रोज की प्रताड़ना से तंग होकर विवाहित अपने मायके आ गई थी। अब उसे ससुराल वाले लाने के लिए तब ही राजी होने को तैयार है कि वे अपनी लड़की और उसके बच्चे का खर्च उठाएं।
शहपुरा पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात वार्ड नंबर 14 में रहने वाली रागनी बाथरे ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पति प्राईवेट काम करते हैं। उसकी शादी वर्ष 2023 में हिन्दू रीति रिवाज से पिपरिया निवासी शिवा बाथरे के साथ हुई थी। शादी के बाद से पति एवं ससुर माखन लाल बाथरे, सास कौशल्या बाथरे दहेज के लिये उसे शारीरिक एंव मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे थे। सास ने उसके जेवर उससे ले लिये थे। वह ससुराल वालों द्वारा द्वारा लगातार प्रताड़ित करने के कारण वह अपना बच्चा लेकर मायके आ गयी थी। माता पिता ने उसे समझाकर ससुराल भेज दिया था। उसके पति के साथ वह अलग रहने लगी थी। लेकिन सास एवं ससुर लगातार अलग रहने के बाद भी उसके पति से कहते थे कि इसे घर से भगा दो तुम्हारी शादी करा देगें, जहां अच्छा दहेज मिलेगा। रक्षाबंधन पर उसका भाई उसे मायके लेकर गया तो पति, सास एवं ससुर उसे फोन लगाकर झगड़ा करते हुये मानसिक रूप से प्रताड़ित करते रह। उसके माता पिता ने कई बार ससुराल वालों को समझाया ससुराल वाले बोले कि तुम्हारी लड़की एवं लडकी के बच्चे को रखने का खर्चा भिजवा सको तो लेने आयेंगे। उसे लेने नहीं आये, वह लगभग एक वर्ष से मायके में रह रही है।
