पुलिस अधिकारियों के अनसुार स्टेशन बजरिया क्षेत्र में रहने वाला दाशि अली उम्र 28 वर्ष रेलवे पार्सल में ठेकेदारी करता है। इसी इलाके में रहने वाले रूसी नामक बदमाश से एक कार्यक्रम में दानिश का विवाद हुआ था। इस दौरान दानिश ने रूसी से अपशब्द कहे थे। इस दौरान सभी ने दानिश को जान से मारने की धमकी दी थी। बीती देर रात 12 बजे के लगभग दानिश अपनी पत्नी रिमशा, बहन च और बच्चों के साथ ईंटखेड़ी इलाके के एक गार्डन में हुए रिसेप्शन से लौट रहा था। रास्ते में ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र में ही बदमाश रूसी और उसके तीन साथियों ने दानिश की कार के आगे अपनी कार लगाकर उसे रोक लिया। कार रुकते ही बदमाशों ने उस पर फायरिंग शुरू कर दी। गोलियां दानिश के पेट और पैर में गोली मार दी गई। गोली चलाने के बाद हमलावरों ने चाकू और छुरों से भी हमला किया। हमले के समय कार में मौजूद दानिश की पत्नी और बहन ने बीच बचाव की कोशिश की, तो बदमाशों ने दोनों के हाथों पर चाकू मारकर घायल कर दिया। सरेराह हुई इस वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई। हमला करने के बाद आरोपी फरार हो गए और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।