बीती रात से लेकर आज सोमवार 22 दिसम्बर की सुबह घना कोहरा छाया रहा. विसीबिलिटी काफी कम रही. चंद मीटर की दूर तक नजर नहीं आ रहा था. इसका सबसे अधिक असर रेल संचालन पर नजर आया. यूपी-बिहार, दिल्ली से जबलपुर की ओर आने वाली गाडिय़ां घंटों लेट चली.
ये गाडिय़ां लेट चल रही
- गाड़ी संख्या 20174 रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत 1.15 घंटा
- 12190 हजरत निजमुद्दीन-जबलपुर महाकोशल एक्सप्रेस 7 घंटा.
- 12191 हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर श्रीधाम एक्सप्रेस 5 घंटा 30 मिनट.
- 22182 हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर गोंडवाना एक्सप्रेस 2 घंटा 10 मिनट.
-11448 हावड़ा-जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस 2 घंटा मिनट.
- 03251 दानापुर- बेंगलुरु स्पेशल ट्रेन 5.30 घंटा.
- 03248 बेंगलुरु-दानापुर स्पेशल ट्रेन 6.00 घंटा.
- 11062 जयनगर-एलटीटी पवन एक्सप्रेस 2. घंटा 50 मिनट.
