khabar abhi tak

मंदिर में शादी करके तत्काल थाना पहुंचे प्रेमी-युगल, पुलिस बोली अब हम संभालेगे मामला

 

रीवा। एमपी रीवा में सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां पर प्रेमी-जोड़े ने समाज के विरोध के बीच मंदिर में शादी की, इसके बाद प्रेमी संदीप जायसवाल व प्रेमिका पायल साहू देर रात ही कोतवाली थाना पहुंच गए। जिन्होने जानकारी देते हुए अपनी सुरक्षा की मांग की। दोनों ने बताया कि उनके घर वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे और वे अलग-अलग समाज से आते हैंए इसी कारण परिवार शादी के लिए तैयार नहीं थे।

                          बताया गया है कि व्यवहारी जिला शहडोल निवासी युवती पायल साहू वर्तमान में रानीताल रीवा में रह रही थी। जो करीब 4 साल से संदीन जायसवाल निवासी रानीताल से प्रेम करती रही। दोनों के रिश्तों को आगे बढ़ाने की बात जब घरों में पहुंची तो परिजनों ने इसे मंजूरी नहीं दी। विरोध बढ़ता गया और हालात ऐसे बने कि दोनों ने अलग समाज होने की वजह से दबाव और विवाद की आशंका के चलते घरवालों के खिलाफ जाकर अपना फैसला खुद लेने का निर्णय लिया। परिजनों के विरोध के बीच दोनों ने सतना के एक मंदिर में विवाह किया। शादी के बाद रविवार देर रात दोनों रीवा सिटी कोतवाली पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। थाने में प्रेमी जोड़े ने स्पष्ट कहा कि उन्होंने अपनी मर्जी से शादी की है और किसी तरह के दबाव में नहीं हैं। साथ ही उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई कि परिवार की प्रतिक्रिया को देखते हुए उन्हें सुरक्षा दी जाए ताकि वे सुरक्षित तरीके से साथ रह सकें। थाने में दोनों पक्षों के परिजन भी मौजूद रहे। पुलिस ने प्रेमी जोड़े और परिजनों से बात कर मामले को संवेदनशील मानते हुए आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कीं। इसके बाद पुलिस ने उन्हें सुरक्षा के आश्वासन के साथ थाने से रवाना किया। प्रेमी जोड़ा फिलहाल पुलिस प्रोटेक्शन की उम्मीद कर रहा है। जबकि परिजनों के विरोध के चलते मामला आगे भी संवेदनशील बना रह सकता है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नव युगल ने मर्जी से शादी की है उन्हे सुरक्षा दी जाएगी। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak