दुर्गा सेव भंडार में नमकीन पर टहल रहे थे ' कॉकरोच ', गंदगी में बन रही थी मिठाई, देखें वीडियो



गलगला के सेव भंडार  में खाद्य विभाग का छापा, निर्माण पर लगाई रोक

जबलपुर। खाद्य विभाग की सेंट्र्ल टीम ने बुधवार को गलगला स्थित दुर्गा सेव भंडार के कारखाने, प्रतिष्ठान में छापा मारा। कारखाने में निर्मित की जा रही है मिठाईयां खाद्य नियमों को दरकिनार कर बनाई जा रही थी। तैयार नमकीन में कॉकरोच नजर आ रहे थे। टीम ने प्रतिष्ठान को काम करने से रोक लगा दी है और सख्त हिदायत दी है कि लायसेंस के नियमानुसार व्यवस्थाएं जुटाएं तभी लायसेंस रिव्यू किया जाएगा।


खाद्य विभाग की टीम ने गलगला के कारखाने में देखा कि दीवारी इतनी गंदी हो गई थी कि उस पर सालों से पुताई या सफाई नहीं की गई थी। फर्श पर गंदगी थी। निर्माण में खाद्य वस्तुएं खुली पड़ी हुई थी। आलम यह था कि कारखाने से दुर्गंध आ रही थी। 


दल ने पाया जगह-जगह बचे हुए मिष्ठान पड़े हुए थे। उधर, बेढंगी प्लेटों में मिठाई का डोब बनाकर रखा गया था। कर्मचारियों के सिर पर हेड नहीं थी और न ही उनके स्वास्थ्य का प्रमाण पत्र था।
 

गलगला में छापे के दौरान दुर्गा सेव भंडार मैं खाद्य विभाग के उड़न दस्ते का छापा था। खबर प्रशासन में तकनीकी खामीवश देवी स्वीट्स हो गया था, जिसका हमें खेद है।


Post a Comment

Previous Post Next Post