khabar abhi tak

कांग्रेस नेता कर रहा था शराब का अवैध कारोबार, कार से मिली शराब की पेटिया, तीन गिरफ्तार

 

डिंडौरी। एमपी के डिंडौरी में कोतवाली पुलिस ने देर रात गश्त के दौरान कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के महामंत्री अश्वनी मानिकपुरी को गिरफ्तार कर कार से 105 लीटर शराब बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने अश्वनी व उसके दो अन्य साथियों को भी पकड़ा है।                                                                                               
                               इस संबंध में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बायपास रोड पर देर रात करीब ढाई बजे बायपास पर एक कार संदिग्ध हालत में खड़ी होने की सूचना मिली। जिसपर पुलिस की टीम ने पहुंचकर घेराबंदी करते हुए कार को रोका तो उसमें तीन लोग मिले। कार की तलाशी लेने पर पेटियों में शराब भरी मिली। पकड़े गए आरोपियों में अश्वनी मानिकपुरी निवासी ग्राम बिजोरा बजाग, राजू लाल यादव व मनीष तिवारी ग्राम देवरा तिराहा शामिल हैं। पुलिस ने अश्वनी मानिकपुरी की गाड़ी क्रमांक से शराब जब्त की है। तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। शराब पकडऩे में एसआई भिपेंद्र पाठक, प्रधान आरक्षक हनुमान सिंह, आदित्य शुक्ला, देवेंद्र पटले, मुकेश प्रधान, आरक्षक सतेंद्र डहेरिया, अवनीश यादव और विशाल पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कांग्रेस के पदाधिकारी का नाम सामने आने के बाद कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष जावेद इकबाल ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि कांग्रेस में अश्वनी मानिकपुरी नाम के किसी व्यक्ति की ऐसी कोई नियुक्ति नहीं हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी कांग्रेस पार्टी के नाम का दुरुपयोग कर रहे हैं।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak