khabar abhi tak

रेप के बाद महिला की हत्या कर फार्म हाउस में फेंकी लाश,

 

ग्वालियर। एमपी के ग्वालियर में नारायण बिहार स्थित कटारे फार्म हाउस में एक महिला की निर्वस्त्र हालत में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जिन्होने महिला की शिनाख्ती के प्रयास शुरु कर दिए है। घटना को लेकर ऐसा माना जा रहा है कि महिला के साथ रेप करने के बाद हत्या की गई है, इसके बाद लाश को झाडिय़ों के बीच फेंक दिया गया। 

                                  पुलिस अधिकारियों के अनुसार गोला का मंदिर  क्षेत्र में कटारे फार्म हाउस के अंदर झाडिय़ों के बीच महिला की लाश को देख यहां पर आए लोग स्तब्ध रह गए। लाश मिलने की खबर के बाद लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि मृतका के शरीर पर कपड़े नहीं थे। जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि किसी ने रेप के बाद महिला की हत्या कर लाश को छिपाने के उद्देश्य से झाडिय़ों के बीच फेंक दिया है। मृतका की उम्र 30 से 35 वर्ष के लगभग है, पुलिस को मौके से महिला की पहचान से संबंधित कोई भी दस्तावेज नहीं मिले है। पुलिस अब पुलिस अज्ञात महिला की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। हत्या और दुष्कर्म की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak