khabar abhi tak

महिला हेड मास्टर ने क्लास रुम को बना लिया अपना बेडरुम, कू लर, बिस्तर, गैस चूल्हा रखा मिला..!

 

रीवा। एमपी के रीवा में कुल्लू पूर्व माध्यमिक स्कूल के क्लास रुम में यहां की हेड मास्टर ने अपना बेडरुम बना लिया। जहां पर तखत, बिस्तर, पंखा, कूलर, गैस चूल्हा व निजी सामान रखा मिला। मामले को अधिकारियों ने गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए है। 

                                       बताया गया है कि जिस क्लास रुम में बच्चों की पढ़ाई होना चाहिए थी। वहां पर स्कूल की हेड मास्टर लम्बे समय से अपनी निजी आरामगाह बनाए हुए थी। यहां पर महिला हेड मास्टर आराम करती, खाना बनवाती रही। मामले की जानकारी लगने पर अधिकारियों ने देखा कि क्लास रुम में  ब्लैक बोर्ड, डस्टर और बच्चों की किताबों की जगह आराम करने की पूरी व्यवस्था थी। अधिकारी भी इस नजारे को देखकर स्तब्ध रह गए। विभागीय नियमों को ताक पर रखकर क्लास रुम को आरामगाह बनाने को लेकर अधिकारियों ने जांच के आदेश जारी किए है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद संबंधित के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak