khabar abhi tak

कलेक्टर-निगमायुक्त ने देखें शहर के विकास कार्य


छह घंटे गीता भवन, मानस भवन, सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क विजय नगर, भंवरताल पार्क, कल्चरल स्ट्रीट का किया सघन दौरा

जबलपुर। नगर निगम द्वारा शहर में अद्योसंरचना एवं विकास के कार्य बड़े पैमाने पर कराये जा रहे हैं। इसके साथ-साथ सिटी ब्यूटिफिकेशन पर भी नगर निगम द्वारा विशेष जोर दिया जा रहा है। शहर में निर्माणाधीन विकास कार्यो को गति देने के उद्देश्य से कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह एवं निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने अधिकारियों के साथ लगातार 6 घंटे तक शहर के विभिन्न हिस्सों का सघन दौरा किया और चल रहे विकास कार्यों की बारीकी से जानकारी ली। कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने सुबह 9 बजे से शहर के महत्वपूर्ण केंद्रों जैसे गीता भवन, मानस भवन, विजय नगर स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क, भँवरताल पार्क और कल्चरल स्ट्रीट का भ्रमण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने न केवल अद्योसंरचना के कार्यों को देखा, बल्कि सिटी ब्यूटीफिकेशन के लिए किए जा रहे प्रयासों की मुक्तकंठ से सराहना की। कलेक्टर श्री सिंह ने गीता भवन की एक-एक बिन्दुओं की बारीकी से निरीक्षण किया और तैयारियों की सहराहना की। इसके साथ भॅंवरताल पार्क में संचालित फाउंटेन एवं अन्य साज-सज्जा तथा व्यवस्थित नागरिक सुविधाओं देखकर भी निगमायुक्त ने प्रशंसा की। 

गुणवत्ता और समय-सीमा पर जोर

निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना है। कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह एवं निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने मौके पर मौजूद इंजीनियरों और ठेकेदारों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी निर्माणाधीन कार्य उच्चतम गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं, तय समय-सीमा के भीतर काम खत्म हो ताकि जनता को जल्द से जल्द इनका लाभ मिल सके, विकास कार्यों में फिनिशिंग और सुंदरता का विशेष ध्यान रखा जाए। निरीक्षण के मौके पर अपर आयुक्त अरविन्द शाह, व्ही.एन. बाजपेयी, मनोज श्रीवास्तव, श्रीमती अंजू सिंह, अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, स्वास्थ्य अधिकारी सुश्री अंकिता बर्मन, सहायक यंत्री सुनील दुबे, उद्यान अधिकारी आलोक शुक्ला, सहायक नोडल अधिकारी अभिनव मिश्रा, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अर्जुन यादव, स्मार्ट सिटी के प्रशासनिक अधिकारी रवि राव, बालेन्द्र शुक्ला, अर्पित नेमा आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak