khabar abhi tak

रेलवे: सीटीआई वीरेंद्र सिंह ठाकुर बने जबलपुर मंडल अध्यक्ष, सभी पदाधिकारी सर्वसम्मति से चुने गए

 


आईआरटीसीएसओ की नई नेतृत्व टीम का गठन

जबलपुर। सीनियर रेलवे इंस्टिट्यूट में सोमवार को टिकट चेकिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आईआरटीसीएसओ की नई मंडलीय कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। यह प्रक्रिया राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर आयोजित बैठक में पूरी हुई। बैठक का संचालन कॉर्डिनेटर धीरज अग्रवाल ने किया, जबकि सीटीआई हेडक्वार्टर संदीप श्रोती भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में विभिन्न पदों के लिए नाम प्रस्तावित किए गए और सहमति बनने के बाद नई कमेटी घोषित की गई। निर्णयानुसार वीरेंद्र सिंह ठाकुर (सीटीआई) को आईआरटीसीएसओ जबलपुर मंडल का अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा राजेश सैनी को कार्यकारी अध्यक्ष, आदर्श अवस्थी को मंडल सचिव, सतीश कुमार को मंडल कोषाध्यक्ष और मुकेश ज्योतिषी को इंटरनल ऑडिटर की जिम्मेदारी सौंपी गई। उपाध्यक्ष पदों के लिए मनोज पांडे (सागर), राजेश बावरिया, मनोज कुशवाहा (जबलपुर) और रौनक कुमार (रीवा) का चयन किया गया। संयुक्त सचिव के चार पदों पर राजेश मीणा, कमलेश सिन्हा, शरद साहू और हंसराज मीणा निर्वाचित हुए। संगठन सचिव पद पर संजीत कुमार और लक्ष्मीकांत शुक्ला को चुना गया। वहीं कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में राजेंद्र मेहता, गोविंद सिंह लोधी, अमन कुमार शाह, बनवारी लाल मीणा, आशीष सोनी, संतोष गौतम, विनय पासवान, धीरज कुमार, राजकुमार मीणा, मनोज कुमार सिंह, श्रीमती गीता सिंह और अनिकेत यादव को शामिल किया गया।पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती, कार्यक्षेत्र में दक्षता और सदस्यों के हितों को सर्वोपरि रखने का संकल्प व्यक्त किया। नई कार्यकारिणी से टिकट चेकिंग स्टाफ में नई ऊर्जा और बेहतर संगठनात्मक समन्वय की उम्मीद जताई जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak