khabar abhi tak

नववर्ष का जश्न मनाने जाने वाले ट्रेनों की लेटलतीफी से परेशान, आज भी दिल्ली, यूपी-बिहार से आने वाली गाडिय़ां घंटों लेट

जबलपुर. इस भीषण सर्दी में ट्रेनों की लेटलतीफी ने यात्रियों की परेशानियां बढ़ा दी हैं. खासकर नये साल का जश्न मनाने मुंबई सहित अन्य तीर्थस्थलों, पर्यटन स्थलों पर जाने वालेे लोग घंटों अपनी-अपनी गाडिय़ों का इंतजार कर रहे हैं. आज भी दिल्ली व यूपी-बिहार से जबलपुर आने वाली गाडिय़ां काफी विलंब से चल रही हैं.

जबलपुर आने वाली ये गाडिय़ां लेट

- 12190 हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर महाकोशल एक्सप्रेस 4 घंटा 30 मिनट.

- 22182 हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर गोंडवाना एक्सप्रेस 3 घंटा 15 मिनट.

- 12191 हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर श्रीधाम एक्सप्रेस 1 घंटा 20 मिनट.

-11274 प्रयागराज छिवकी-इटारसी एक्सप्रहेस 5 घंटा 30 मिनट.

- 11448 हावड़ा-जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस 1 घंटा.

- 03248 बेंगलुरु-दानापुर स्पेशल 7 घंटा.

- 11428 जसीडीह-पुणे एक्सप्रेस 3 घंटा.

- 11062 जयनगर-एलटीटी पवन एक्सप्रेस 1 घंटा 30 मिनट.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak