khabar abhi tak

रेल मंत्री का खुलासा : टिकट दलालों की आईडी ब्लॉक ! अब आसानी से मिलेगी तत्काल टिकट


नई दिल्ली।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि रेलवे ने 3 करोड़ 2 लाख फर्जी आईआरसीटीसी आईडी ब्लॉक कर दलालों का खेल खत्म कर दिया गया है। अब आधार ओटीपी से तत्काल टिकट मिलना आसान हुआ है। यानी दलालों और सॉफ्टवेयर वालों का खेल पूरी तरह खत्म हो गया है।

पहले ट्रेन का तत्‍काल टिकट बुक करते समय ज्‍यादातर लोगों की शिकायत रहती थी, बुकिंग शुरू होने से पहले कंफर्म टिकट दिखाता था, लेकिन जब टिकट बनकर सामने आता था तो वेटिंग हो जाता था। इसकी वजह क्‍या थी?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने लोकसभा में खुलासा कर दिया। पहले की तुलना में अब तत्‍काल टिकट आसानी से लोगों को मिल रहे हैं। उन्‍होंने बताया कि जनवरी 2025 से अब तक रेलवे ने 3 करोड़ 2 लाख फर्जी और संदिग्ध आईआरसीटीसी यूजर आईडी को हमेशा के लिए ब्लॉक कर दिया है। यानी दलालों और सॉफ्टवेयर वालों का खेल पूरी तरह खत्म हो गया है. यही आईडी वाले आम लोगों की टिकट उड़ाते थे।

रेलवे ने सबसे पहले तत्काल बुकिंग को निशाना बनाया, क्योंकि यहीं सबसे ज्यादा गड़बड़ होती थी। अब तत्काल टिकट बुक करने के लिए आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना ज़रूरी है। बुकिंग के वक्त आधार पर ही ओटीपी आता है। बिना सही ओटीपी के एक भी टिकट नहीं बुक होता है। ये सुविधा पहले चरण में ही 322 ट्रेनों में ऑनलाइन और 211 ट्रेनों में काउंटर पर लागू कर दी गई हैं। यही वजह है कि इन 322 ट्रेनों में से 65% में अब कंफर्म तत्काल टिकट पहले से कई गुना ज्यादा देर तक उपलब्ध रह रहा है।

देश की 96 सबसे पॉपुलर ट्रेनों में से 95% में तत्काल की सीटें अब मिनटों तक खुली रहती हैं। पहले 2-3 सेकेंड में सब खत्म हो जाती थीं। अब आम यात्री को मौका मिल रहा है। रेलवे ने कहा है कि जल्द ही सभी ट्रेनों में तत्काल के लिए आधार ओटीपी अनिवार्य होगा। यानी जो दलाल 50-50 आईडी बनाकर सॉफ्टवेयर चलाते थे, उनका धंधा हमेशा के लिए बंद हो गया है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak