khabar abhi tak

मॉर्निंग वॉक पर निकले अधिकारी को कार ने कुचला, कार सवारों ने उतरकर देखा फिर भाग निकले..!

 

मंडला। एमपी के मंडला स्थित ग्राम बड़ी खैरी में आज सुबह 7 बजे के लगभग टहलने के लिए निकले मध्य प्रदेश शासन की संस्था जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक अनिल मेहरा को कार ने कुचल दिया। हादसे में अनिल मेहरा के शरीर पर गंभीरचोटें आई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार रुकी और चालक सहित अन्य लोगों ने देखा फिर भाग निकले। घटना के सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मिले है।                      
                          सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि घने कोहरे के बीच अनिल मेहरा सड़क किनारे पैदल चल रहे थेए तभी पीछे से आई कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार रुकी और उसमें सवार दो लोग नीचे उतरे, घायल को देखा और फिर दोबारा कार में बैठकर मौके से फरार हो गए। हादसे के बाद अनिल मेहरा करीब आधे घंटे तक सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े रहे। बाद में स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि अनिल मेहरा उम्र 53 वर्ष मूलत: मंडला जिले के ग्राम देवगांव ब्लॉक मोहगांव के रहने वाले थे। वर्तमान में जिला मुख्यालय मंडला के नजदीकी ग्राम बड़ी खैरी में निवासरत थे। उनकी पत्नी कीर्ति झारिया स्वास्थ्य विभाग मंडला में एएनएम है। एक बेटा 18 वर्ष और बेटी 13 वर्ष की है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार सवार की तलाश शुरु कर दी है। 

2008 से हैं जन अभियान परिषद में

जन अभियान परिषद ब्लॉक अमरवाड़ा छिंदवाड़ा जिले में 2008 में नियुक्ति हुई। इसके पश्चात वे डिंडोरी जिले के मेहंदवानी, मंडला के घुघरी ब्लॉक में पदस्थ रहे। वर्तमान में करीब 3 वर्ष से वे मंडला जिले के नारायणगंज ब्लॉक में ब्लॉक कोऑर्डिनेटर पद पर पदस्थ थे। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak