khabar abhi tak

छुई खदान के चार बच्चों ने बरसाए थे बनारस सुपरफास्ट पर पत्थर, देखें वीडियो



जबलपुर। मुंबई-बनारस सुपरफास्ट एक्सप्रेस में स्टेशन से डेढ़ किलोमीटर आगे छुई खदान के पास चार बच्चों ने ट्रे्न पर पत्थर बरसाए थे। आरपीएफ ने इन बच्चों को खोज निकाला है। आरपीएफ ने बच्चों के पालकों को समझाइश देकर उन्हें सौंप दिया है।


आरपीएफ के मुताबिक मंगलवार को बनारस सुपरफास्ट में पथराव किए जाने की सूचना पर आरपीएफ हरकत में आई थी। आरपीएफ टीम मौके पर पहुंच गई थी। छानबीन में यह सामने आया था कि 7 साल से लेकर 9 साल के बीच की आयु के बच्चों ने ट्रे्न पर पत्थर चलाए थे। आरपीएफ के पूछताछ में यह सामने आया कि बच्चों ने शरारत में यह काम किया है। बच्चों के पालकों को समझाइश दी गई है ताकि दोबारा यह स्थिति न बनें। 

आरपीएफ का कहना है कि दरअसल, स्टेशन के आगे छुई खदान के पास ट्रे्न की रफ्तार कम हो जाती है। यहां मकान उंचाई पर हैं, जिससे बच्चों के द्वारा कई बार पत्थर फेंके जाने के मामले सामने आए हैं। बच्चों के पालकों को हिदायद दी गई है कि अब यदि ऐसी घटना की पुर्नरावृत्ति होगी तो उनके खिलाफ एक्शन होगा। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak