इंजीनियरिंग कॉलेज के डायरेक्टर के घर दिन दहाड़े चोरी


जबलपुर।
रांझी के इंजीनियरिंग कॉलेज की स्टाफ कॉलोनी में रहने वाले डायरेक्टर धीरेन्द्र कुमार चौकीकर के सूने घर का तोला तोड़कर अज्ञात चोर जेवरात और नकदी ले उड़े। मंगलवार के दिन दहाड़े इस वारदात की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

रांझी पुलिस ने बताया कि स्टाफ कॉलोनी निवासी धीरेन्द्र कुमार चौकीकर ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह इंजीनियरिंग कालेज मे निर्देशक के पद पर पदस्थ है। उसकी पत्नि मानेगॉव स्कूल मे शिक्षिका है। मंगलवार को 8-30 बजे उसकी बेटियां स्कूल चली गयी थी। वह एवं उसकी पत्नि भी ड्यूटी चले गये थे। दोपहर में घर आया तथा ताला खोलकर अंदर गया तो देखा तो पीछे का दरवाजा टूटा था। अलमारी मे रखे सोने के 2 मंगलसूत्र, 1 चेन, 2 अंगूठी, 1 जोडी टाप्स, 2 जोडी बाली, चांदी की अंगूठी मोती लगा, 3 जोड बिछिया, 2 जोड पायल, तथा 2 कैमरे एवं नगदी 60 हजार रूपये गायब थे। कोई अज्ञात चोर सूने मकान के पीछे से चढकर सीमेंट सीट एंव दरवाजा तोडकर अंदर घुसकर सेाने चांदी के जेवर एवं नगदी रूपये चुरा ले गया। 

वकील के घर के जेवरात पार 

संजीवनीनगर पुलिस ने बताया कि बुधवार को सागर कॉलोनी निवासी अक्षय सक्सेना ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पेशे से अधिवक्ता है। मंगलवार सुबह लगभग 11-30 बजे घर मेें ताला बंद करके अपने पिता डाक्टर अर्जुन सक्सेना, धनवंतरीनगर चली गयी थी। शाम लगभग 7 बजे वह अपने घर पहुंची तो गेट का ताला खोलकर अंदर जाकर देखा। मेन गेट का सेंट्रल लॉक ताला टूटा था। उसने अपने पिता को फोन लगाकर सूचना दी। पिताजी भी आकर अंदर देखे सामान फैला हुआ था। तीनों आलमारी का लॉक टूटे थे। आलमारी में रखे सोने चांदी के जेबर जिनमें सोने का मंगलसूत्र, हार, 3 रिंग जिसमें एक रिंग में पुखराज लगा हुआ था। चांदी की करधन जिसमें सोने का पालिश है। नगदी रूपये गायब थे। 

Post a Comment

Previous Post Next Post