मुंबई मेल से 6 नाबालिगों को मुंबई ले जाते आरोपी पकड़ा गया


रायपुर।
रेलवे स्टेशन रायपुर में रेलवे सुरक्षा बल (RPF), GRP, चाइल्ड हेल्पलाइन और बीबीए की संयुक्त टीम ने  ट्रेन में दबिश देकर मानव तस्करी का मामला उजागर किया है। टीम ने गुरुवार देर रात हावड़ा से मुंबई ले जा रहे 6 नाबालिग बच्चों को हावड़ा–मुंबई एक्सप्रेस से बरामद किया। बच्चों की उम्र 12 से 16 वर्ष के बीच बताई जा रही है और सभी कोलकाता के रहने वाले हैं।

कार्रवाई के दौरान एक आरोपी फिरोज अली मंडल को गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा कि सभी नाबालिगों को मुंबई के एक होटल में काम कराने के लिए ले जाया जा रहा था। इस मामले में GRP थाने में आरोपी के खिलाफ मानव तस्करी की विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बरामद बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन की निगरानी में सुरक्षित रखा गया है, जहां से उन्हें बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post