khabar abhi tak

एमपी : 5-6 दिसम्बर से पड़ेगी तेज ठंड, मावठा हाड़ कंपायेगी, चलेंगी बर्फीली हवाएं

भोपाल. मध्य प्रदेश में इस बार अन्य सालों की तुलना में ज्यादा कंपकंपाने वाली ठंड पडऩे जा रही है. मौसम विभाग के मुताबिक इस बार प्रदेश सहित देशभर में सामान्य से ज्यादा ठंड होने के आसार हैं. IMD के अनुसार 5 से पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा, जिससे पहाड़ों पर बर्फबारी होगी. इन बर्फीली हवाओं के असर से मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ेगी. ऐसा अनुमान है कि प्रदेश में 5 व 6 दिसंबर से ठंड अपना कहर दिखाना शुरू करेगी. साथ ही शीतलरह भी चलने का भी अनुमान है.

दिसंबर महीने की शुरुआत से ही प्रदेश के तापमान गिरावट आई है. आने वाले दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री तक गिर सकता है. इस महीने (दिसम्बर) प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है. साथ ही मौसम विभाग ने भोपाल,  जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन और इंदौर में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक दिसंबर में ही एक्टिव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस मावठा यानि हल्की बारिश लेकर आते हैं, जिससे दिन के तापमान भी गिरावट आती है और ठंड बढ़ जाती है और पूरे प्रदेश में ठंडी हवाएं चलेंगी.

दिसंबर-जनवरी में पीक पर होगी ठंड

दिसंबर और जनवरी में ठंड पीक पर रहती है. इन दो महीनों में नॉर्थ इंडिया से ठंडी हवाएं प्रदेश में प्रवेश करती हैं. जिससे दिन और रात के तापमान में गिरावट आती है. सोमवार रात को राजधानी भोपाल और इंदौर सहित 6 जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया. जहां इंदौर में 8.2 डिग्री सेल्सियस, भोपाल में 9.4 डिग्री और ग्वालियर-उज्जैन में 12 डिग्री, जबकि जबलपुर में 11.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है. इसके साथ ही हिल स्टेशन पचमढ़ी में सोमवार की रात सबसे ठंडी रही, यहां पारा 6.8 डिग्री रहा. इसके बाद राजगढ़ में 8.2 डिग्री, नौगांव-रीवा में 9.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा. वहीं खंडवा, दतिया, छिंदवाड़ा, शिवपुरी, बैतूल और खजुराहो में 12 डिग्री से नीचे पारा दर्ज किया गया.


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak