khabar abhi tak

कटनी से प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्स क्रूजर, कंटेनर में घुसी, 4 की मौत, 11 से ज्यादा घायल

मैहर. मध्य प्रदेश के जबलपुर-रीवा नेशनल हाई वे पर सोमवार 29 दिसम्बर की देर रात बड़ा हादसा हो गया। नेशनल हाईवे-30 पर ट्रैक्स क्रूजजर कंटेनर से टकरा गया। गाड़ी में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 11 से ज्यादा लोग घायल हैं।

हादसा नादन में सोमवार देर रात हुआ। जानकारी के अनुसार, ट्रैक्स क्रूजर (एमपी2र्0 ंजेडवाई 2807) में करीब 20 लोग सवार थे। ये सभी कटनी के एनकेजे पकरिया से प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में 4 जनवरी से शुरू हो रहे माघ मेले में शामिल होने जा रहे थे। सभी को संगम में स्नान करना था। ग्राम तिलोरा के पास हाईवे पर वाहन आगे चल रहे कंटेनर में पीछे जा घुसा। मौके पर चीख-पुकार मच गई।

स्थानीय लोग और पुलिसबल तुरंत मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से मैहर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। एक की रास्ते में मौत हो गई, वहीं एक अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 12 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

इन लोगों की हुई मौत

धोंगा पटेल (50) और ट्रैक्स चालक जितेंद्र प्यासी (24) की मौके पर मौत हो गई। एक महिला को कटनी रेफर किया गया था, जिसने रास्ते में दम तोड़ दिया। जबकि एक अन्य महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

ये हुए घायल

जगदीश पटेल, रामसहाय पटेल, राम प्रताप पटेल, मैंगो भाई पटेल, श्याम सुंदर पटेल, ओम पटेल, कृष्णा पटेल, सत्य प्रकाश पटेल, सत्यभान पटेल, संतलाल पटेल, सत्यम पटेल और रामप्रता पटेल घायल हैं।

सिविल और जिला अस्पताल में हो रहा उपचार

सिविल अस्पताल ड्यूटी डॉक्टर जितेंद्र तिवारी ने बताया कि 12 लोग घायल हैं, जिनका इलाज मैहर सिविल अस्पताल और जिला अस्पताल में चल रहा है। एक घायल को परिजन कटनी इलाज के लिए ले जा रहे थे। अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak