khabar abhi tak

एमपी : तेज रफ्तार एसयूवी ने आर्मी जवानों को टक्कर मारी, 2 घायल गंभीर

सागर. एमपी के सागर स्थित कैंट थाना क्षेत्र स्थित सदर बाजार में एक काले रंग की एसयूवी ने बाइक सवार आर्मी के दो जवानों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इस घटना में आर्मी के दोनों जवान बुरी तरह जख्मी हो गए। वही टक्कर मारने के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने जवानों को सड़क से किनारे किया।

टक्कर के बाद करीब 50 फीट तक घसीटा

पुलिस ने बताया कि सागर महार रेजिमेंट में पदस्थ आर्मीमैन दोपहर दो बजे आर्मी अग्निवीर भर्ती के लिए काम से जा रहे थे। नायब सूबेदार अम्मीलाल और नायक मंतोष कुमार सदर बाजार से गुजर रहे थे, तभी संकट मोचन मंदिर के पास काले रंग की कार एमपी 09 सीइ 8521 ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद एसयूवी चालक ने दोनों सैनिकों को करीब 50 फीट तक घसीटते हुए ले गया, जिसके चलते दोनों ही सैनिकों को गंभीर चोटें आईं हैं।

टक्कर मार कर रुका भी नहीं

घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई, घायलों को सड़क से किनारे किया और तत्काल पुलिस को सूचित किया। कैंट थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों जवानों का आर्मी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस अब टक्कर मारने वाले वाहन और चालक की तलाश कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak