khabar abhi tak

अनियंत्रित होकर ट्रक रिहायशी क्षेत्र में घुसा, 20 बकरियों की मौत, 3 मकान, मंदिर की गुम्बद क्षतिग्रस्त, मची-चीख पुकार, भगदड़

सागर। एमपी के सागर में बीना स्थित ग्राम भरछा में देर रात उत्तर प्रदेश के ललितपुर से खिमलासा की ओर आ रहा एक खाली ट्रक ग्राम भरछा में बेकाबू होकर रिहायशी इलाके में घुस गया। ट्रक तीन मकानों से टकराकर रुका। हादसे में किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई लेकिन मकान के बाहर बंधी 20 बकरियों की ही मौत हो गई।

                                           पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ट्रक क्रमांक यूपी 94 टी 6498 ललितपुर से पीर घाट होते हुए ग्राम भरछा पहुंचा था। गांव के मोड़ पर चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया। जिससे ट्रक बेकाबू होकर तीन मकानों में जा घुसा। इस हादसे में चंद्रभान चढ़ार, हन्नू चढ़ार व किशन पटेल के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। ट्रक के टकराने की आवाज सुनकर परिजनों सहित आसपास के लोगों में चीख पुकार मच गई। बाहर आकर देखा तो उनके घर क्षतिग्रस्त हो चुके थे। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने बताया कि ट्रक खाली था, यदि उसमें माल भरा होता तो हादसा और भी गंभीर हो सकता था। वहीं दुर्घटना में चंद्रभान चढ़ार के मकान के बाहर बंधी 20 बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। उनके मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया। पास ही स्थित माता मंदिर के तीन गुंबद भी ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रक ड्राइवर भी घायल हो गया। जिसे डायल 112 की मदद से तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसारए चालक की हालत फिलहाल स्थिर है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak