khabar abhi tak

एमपी : लखनऊ से इंदौर जा रही बस पलटी, एक की मौत, 19 घायलों में कई गंभीर

गुना. मध्यप्रदेश के गुना जिले में बड़ा हादसा हो गया। लखनऊ से इंदौर जा रही बस शुक्रवार की सुबह बीनागंज इलाके में पलट गई। जिसमें 1 की मौत और 19 लोग घायल हो गए। जिसमें से कई गंभीर रूप से घायल हैं सूचना मिलते ही मौके पर कलेक्टर-एसपी समेत अन्य अधिकारी पहुंच गए। 

जानकारी के अनुसार, राधिका ट्रेवल्स की बस लखनऊ से इंदौर जा रही थी। अचानक आज शुक्रवार की सुबह 5:30 बजे बस जैसे ही बीनागंज इलाके में पहुंची। तभी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें ड्राइवर को झपकी आने की बात भी सामने आई है। बस करीब 20 मीटर तक घसीटती रही।

1 की मौत और 19 घायल

सभी घायलों को स्थानीय लोगों के द्वारा राहत-बचाव कार्य शुरु किया। बीनागंज पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने बताया कि हादसे में 1 की मौत हुई है। वहीं, 19 लोगों का इलाज अस्पताल में जारी है। एक को इलाज के लिए भोपाल रेफर कर दिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak