khabar abhi tak

SIR:2003 के दस्तावेज न होने पर फॉर्म न लौटाएं बीएलओ

 

मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण को लेकर भाजपा  ने दिए तीन प्रमुख सुझाव,जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी जबलपुर ने मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (SIR) को सुचारु और प्रभावी बनाने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी राघवेंद्र सिंह  को ज्ञापन सौंपकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं। पार्टी ने कहा कि कई क्षेत्रों में SIR फॉर्म भरने के बाद भी जिस मतदाता के पास 2003 के दस्तावेज़ नहीं हैं, उनके फॉर्म बीएलओ द्वारा वापस कर दिए जा रहे हैं, जबकि चुनाव आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार यदि मतदाता कोई भी 14 दस्तावेज़ प्रस्तुत करता है, तो उसका फॉर्म स्वीकार किया जाना चाहिए। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर सहित पार्टीजन मौजूद रहे।

बीएलओ, हेल्पडेस्क और ऑपरेटर व्यवस्था में सुधार की मांग

भाजपा ने सुझाव दिया है कि जिन मतदान केंद्रों पर शासन द्वारा हेल्पडेस्क लगाए गए हैं, वहाँ हर डेस्क पर ऑपरेटर उपलब्ध कराए जाएँ ताकि 2003 के मतदाता सूची के रिकॉर्ड को आसानी से खोजा जा सके और SIR कार्य में गति आए।  यह भी कहा कि SIR फॉर्म भरने के साथ-साथ फॉर्म क्रमांक 6 (नए मतदाताओं का नाम जोड़ने हेतु) और फॉर्म क्रमांक 8 (शुद्धिकरण हेतु) भी साथ में लिए जाएँ, जिससे नए मतदाताओं के नाम जोड़ने की प्रक्रिया तेज़ी से पूरी हो सके। पत्र में  स्पष्ट किया गया कि इन सुधारों से मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में पारदर्शिता बढ़ेगी और नागरिकों की परेशानियाँ कम होंगी। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak