khabar abhi tak

पतंग निकालते समय करंट लगा, दो भाइयों में बड़ा भाई घायल, देखें वीडियो

 




विक्टोरिया अस्पताल में उपचार जारी

जबलपुर। कटंगा पावर हाउस क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दुर्घटना में 15 वर्षीय अमन रजक गंभीर रूप से झुलस गया। सुबह लगभग 10 बजे अमन अपने घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था। इसी दौरान उसकी पतंग पास से गुजर रही बिजली लाइन में फंस गई। पतंग निकालने के प्रयास में अमन सीधे करंट की चपेट में आ गया और मौके पर गिर पड़ा। परिवार के लोग तुरंत उसे प्राथमिक उपचार के लिए विक्टोरिया अस्पताल लेकर पहुँचे, जहाँ डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। अमन का छोटा भाई अरमान रजक (12 वर्ष) भी पास में मौजूद था।

माँ ने मना किया था

अरमान ने बताया कि मां ने उन्हें पतंग न उड़ाने के लिए कहा था, लेकिन वह नीचे घर में चाय पी रही थीं। तभी अमन छत पर पतंग उड़ाता रहा और यह हादसा हो गया। परिवार के मुताबिक, बच्चों के पिता पुताई का काम करते हैं। अस्पताल में भर्ती अमन की स्थिति को लेकर परिजन चिंतित हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बच्चों को बिजली तारों के आसपास पतंगबाजी न करने की सलाह दी है, ताकि ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak