khabar abhi tak

SIR में लगे BLO को ब्रेन हेमरेज, परिजन ने कहा बुखार था फिर भी नोडल अधिकारी सर्वे पूरा करने बना रहे थे दबाव

 

रीवा। एमपी के रीवा में आज SIR प्रक्रिया में लगे एक BLO विजय पांडेय को ब्रेन हेमरेज हो गया। विजय की हालत देखते हुए तत्काल रीवा के शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर डाक्टरों ने भरती कर विजय पांडेय का इलाज शुरु कर दिया। 

                                          पुलिस अधिकारियों के अनुसार पुष्पराज नगर में पदस्थ सहायक शिक्षक विजय पांडेय की बीएलओ के तौर पर ड्यूटी लगी थी। सर्वे के कार्य में लगे विजय पांडेय को तीन दिन से बुखार आ रहा था। आज सिर में तेज दर्द हुआ और वे गिरकर बेहोश हो गए। विजय को गिरते देख साथियों में हड़कम्प मच गया। विजय को उठाकर तत्काल रीवा के शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर डाक्टरों ने ब्रेन हेम्ब्रेज होना बताया। इस घटना की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। उन्होने आरोप लगाते हुए कहा कि विजय पांडेय कई दिनों से एसआईआर सर्वे में लगे हुए थे। इसी दौरान उन्हें हल्का बुखार भी था। तबीयत बिगडऩे के बाद भी नोडल अधिकारी लगातार सर्वे पूरा करने का दबाव बनाते रहे। परिजन का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारी न केवल बीमारी को अनदेखा कर रहे थे, बल्कि समय-सीमा के नाम पर मानसिक दबाव भी डाल रहे थे। परिजनों ने फीवर होने की जानकारी अधिकारियों को दी थी, फिर भी कहा गया कि किसी भी हालत में काम पूरा करने दबाव बनाया जा रहा था। विजय पांडेय की हालत मानसिक तनाव और शारीरिक कमजोरी की वजह से हालत बिगड़ी। यह पूरी तरह से प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak