khabar abhi tak

चलती टे्रन में BSF जवान की पत्नी का पर्स चोरी, बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस में सोते वक्त घटना, 1.50 लाख के जेवर चोरी..!

 सतना। बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस टे्रन में सफर कर रहे BSF के जवान की पत्नी का उस वक्त पर्स चोरी हो गया, जब दम्पति गहरी नींद में सो रहे थे। पर्स में डेढ़ लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर, नगदी व दस्तावेज रखे थे। दम्पति ने सतना स्टेशन पहुंचने पर जीआरपी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना अमदरा स्टेशन के पास हुई है। 

                            खबर है कि BSF जवान एएन मिश्रा अपनी पत्नी लीला मिश्रा के साथ ट्रेन संख्या 18247 रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस के कोच-5, सीट नंबर 24 और 25 पर यात्रा कर रहे थे। वे बिलासपुर से छुट्टी पर अपने पैतृक गांव अमावए पोस्ट अतरैलाए थाना चाकघाट (रीवा) जा रहे थे। देर रात 2 बजे के लगभग जब दम्पति गहरी नींद में सो रहे थे, इस दौरान अज्ञात तत्व ने लीला मिश्रा का बैग चोरी कर लिया। तीन बजे के लगभग जवान ए एन मिश्रा की नींद खुली तो उन्होंने देखा कि सीट के पास रखा उनकी पत्नी का पर्स गायब है। उन्होंने आसपास काफी तलाश की जब पर्स नहीं मिला तो उन्हें चोरी का एहसास हुआ। सतना स्टेशन पर मिश्रा दम्पति ने जीआरपी को बताया कि चोरी हुए पर्स में एक सोने का मंगलसूत्र, एक सोने की अंगूठी, चांदी की पायल, तीन एटीएम कार्ड, पहचान पत्र व 2500 रुपए नकद रखे थे। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चोर की तलाश शुरु कर दी है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak