khabar abhi tak

आदिवासी समाज ही हमारे इतिहास का सच्चा नायकः प्रधानमंत्री मोदी





जबलपुर में जनजातीय गौरव दिवस पर पीएम का वर्चुअल संबोधन, बोले, स्वाधीनता संग्राम में जनजातीय नायकों के योगदान को हम भुला नहीं सकते

 जबलपुर। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि   स्वाधीनता संग्राम में देश के विभिन्न अचंलों में जनजातीय   वीरों और जननायकों ने आजादी के लिए अपना लहू   बहाया। इन वीरों ने अपना त्याग किया, पर अंग्रेजों को   चैन से बैठने नहीं दिया। स्वाधीनता संग्राम के उस   प्रारंभिक काल में जनजातीय जननायकों ने जो योगदान   दिया, उसे हम भुला नहीं सकते, पर इतिहासकारों और   तत्कालीन सरकारों ने इनके योगदान को सिरे से नकार दिया। देश के स्वाधीनता संग्राम में जनजातियों का योगदान अतुलनीय है, अभूतपूर्व है। इसीलिए हमने यह बीड़ा उठाया है कि जनजातीय वीरों और जननायकों के बारे में आज की नई पीढ़ी को भी अवगत कराया जाए। प्रधानमंत्री श्री मोदी शनिवार को गुजरात के नर्मदा जिले से राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। उसी दौरान वे जबलपुर में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम से भी वर्चुअल जुड़े।  

-आजादी की अलख सबसे पहले आदिवासी समाज ने जगायी

जबलपुर में जनजातीय गौरव दिवस समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कि अंग्रेजी शासन के कानूनों, कर-वसूली और जंगल पर कब्जे के खिलाफ जनजातीय समाज ने अपने तरीके से स्वराज का ध्वज उठाया और मध्यप्रदेश लंबे समय तक अंग्रेजों के लिए सबसे कठिन क्षेत्र बन गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वाधीनता का दीया सबसे पहले मध्यप्रदेश की पावन धरती में ही जला था और यह दीया जलाने का जिम्मा भी हमारे जनजातीय वीरों ही उठाया था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज प्रदेशभर के जनजातीय भाई-बहनों के सर्वांगीण विकासऔर कल्याण के लिए कुल 662 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाले 133 विकास कार्यों की सौगात दीगई है। इसमें 564 करोड़ रुपए से अधिक लागत के 106 विकास कार्यों का लोकार्पण और 98 करोड़ से अधिक लागत के 27 विकास कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। इसके साथ ही हमने शालिनी ऐप का भी लोकार्पण भी किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाल विज्ञान पुरस्कार योजना के हितग्राही छात्रों को भी सम्मानित किया गया है। जनजातीय वर्ग के हित में महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत संचालित सभी कन्या छात्रावास और आश्रमों का नाम अब वीरांगना रानी दुर्गावती के नाम पर रखा जाएगा। 

- क्रिकेटर क्रांति गौड़ को एक करोड़ भेंट किए

समारोह में सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन पर केंद्रित लघु फिल्म का  प्रदर्शन हुआ।  महिला क्रिकेट विश्वकप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सुश्री क्रांति गौड़ को दिया गया 1 करोड़ का चेक प्रदान किया।  पद्मश्री अर्जुन सिंह घुर्वे, श्रीमती फुलझारिया बाई, श्रीमती उजियारो बाई, विक्रम अवॉर्डी सुश्री रागिनी मार्को, सुश्री सृष्टि सिंह को सम्मानित किया। प्रतियोगी परीक्षा पास करने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति के 6 अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति-पत्र प्रदान किए। 

-इनकी रही उपस्थिति

कार्यक्रम में जनजातीय मामलों के केंद्रीय राज्य मंत्री  दुर्गादास उइके, उप मुख्यमंत्री  जगदीश देवड़ा, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह, राज्यसभा सदस्य श्रीमती सुमित्रा बाल्मिकी, सांसद आशीष दुबे, महापौर  जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी,  सुशील तिवारी इंदु, डॉ. अभिलाष पांडे, नीरज सिंह एवं संतोष बरकड़े, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश भाजपा के कोषाध्घ्यक्ष  अखिलेश जैन, भाजपा के नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, भाजपा के जिला ग्रामीण अध्यक्ष  राजकुमार पटेल, नगर निगम अध्घ्यक्ष रिकुंज विज व  सोनू बचवानी भी मौजूद थे।



Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak