khabar abhi tak

महिला की लाठी से पीट-पीट कर हत्या, पड़ोसी पर जादू-टोना करने का आरोप लगाती रही..!

 

मंडला। एमपी के मंडला में निवास स्थित ग्राम कुसमी टिकरी टोला में रामवती नामक महिला की लाठी से पीट-पीट कर हत्या कर दी। महिला द्वारा पड़ोसी पर जादू-टोना करने का आरोप लगाती रही। पुलिस ने मामले में आरोपी राजेन्द्र उर्फ गुड्डू मरावी गिरफ्तार कर लिया है। 

                                     इस संबंध में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रामवती धुर्वे का पति लकवाग्रस्त रहा। जिसके चलते रामवती अपने पड़ोसी राजेंद्र उर्फ गुड्डू मरावी पर जादू-टोना कर पति को बीमार करने का आरोप लगाती थी। इसी बात को लेकर देर रात राजेन्द्र का रामवती से झगड़ा हो गया। जिसके चलते राजेन्द्र उर्फ गुड्डू मरावी ने लाठी से महिला पर दनादन वार किए, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला पर हमला होते देख आसपास के लोगों में चीख पुकार मच गई। इस बीच हमलावर राजेन्द्र भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर आरोपी राजेन्द्र मरावी की तलाश शुरु कर दी थी। जिसे आज पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak