निगमायुक्त ने सुबह-सुबह सुपरवाइजर को किया निलंबित



अधारताल तालाब परिसर के निरीक्षण के दौरान मिली गंदगी, बोले, जो काम नहीं कर रहे, उन्हें तत्काल हटा दें

जबलपुर। अधारताल तालाब परिसर,हनुमानताल एवं खेरमाई इलाके की सफाई व्यवस्था की हालत देखकर आज निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार बेहद नाराज हो गये। उन्होंने तत्काल उस इलाके के सफाई ठेकेदार को हटा दिया एवं ननि के सुपरवाइजर को सस्पेंड कर दिया। श्री अहिरवार ने आज सुबह खेरमाई, हनुमानताल, अधारताल वार्ड की गलियों में घूमकर  सफाई व्यवस्था देखी और नागरिकों से संवाद किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि तालाब के पहुंच मार्ग और अन्य जगहों का सौंदर्यीकरण किया जाए। 

-बबूल की जगह दूसरे पेड़ लगाएं

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे खाली जगहों पर कचरे के ढेर न लगने दें और जहां-जहां बबूल के पेड़ लगे हैं,उनकी जगह दूसरे अच्छे पेड़ लगाएं। इस दौरान उन्होंने नागरिकों से फीडबैक लिया कि उनके क्षेत्र में साफ-सफाई वक्त पर होती या नहीं और होती है सप्ताह में कितने दिन होती है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post