khabar abhi tak

महापौर ने बच्चों ने साथ की ' फुल मस्ती ', दिखाई मूवी, पूछे सवाल-दिए उपहार, देखें वीडियो

 



जबलपुर।
नगर निगम के महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने शनिवार को सिविक सेंटर के मॉल में देश प्रेम से ओतप्रोत फिल्म बच्चों को दिखाई। बच्चों के साथ फुल मस्ती की। फिल्म के संबंधित प्रश्न पूछे। प्रश्नों के सही उत्तर देने वाले बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए। 


महापौर श्री सिंह ने बच्चों की हौसला-अफजाई करते हुए वादा किया कि वे महापौर का कार्यकाल पूरा होने के बाद भी उन्हें मूवी दिखवाएंगे। बच्चों से मौके पर यह कहा कि नगर निगम के पांचों विद्यालयों के बीच स्पर्धा की जाएगी। इसमें सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा होनहार बच्चों को विमान यात्रा भी करवाई जाएगी। महापौर ने बताया कि हर वर्ष दो हजार बच्चों को प्रेरणादायक मूवी दिखाई जाती है। पढ़ने के साथ मनोरंजन भी एक पार्ट है, जिसे नगर निगम निभा रहा है। निगम की कोशिश यही है कि वे बच्चों को बेहतर तालीम देकर उनका भविष्य निखार सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak