नवंबर में ही कोल्डवेव का असर,और बढ़ेगी ठिठुरन


पहाड़ी हवा ने बढ़ाई ठंडक,पारा 10 डिग्री से नीचे उतरा,हवा की गुणवत्ता में भी गिरावट

जबलपुर। शहर में नवंबर में ही कोल्डवेव का असर दिखाई दिखने लगा है।  पहाड़ी इलाकों की ठंडी हवा से मैदानी इलाकों में पारा नीचे आ गया है। जबलपुर में रविवार को पारा 10 डिग्री से नीचे आकर 9.8 डिग्री दर्ज किया गया।  शहर के बाहरी हिस्सों में न्यूनतम तापमान फिलहाल 2 डिग्री कम की फीलिंग करा रहा है। एक्सपर्ट के अनुसार आसपास कोई सिस्टम न होने से सर्द हवा सीधे जबलपुर सहित पूरे पूर्वी मध्य प्रदेश में असर दिखा रही है। सुबह और रात के साथ दिन के वक्त में भी हल्की ठंडी हवा का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार शहर के आसपास अभी उत्तर-पश्चिमी हवा सक्रिय है। अगले 24 घंटों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

-20 नवंबर तक रहेगा ज्यादा प्रभाव

शहर और आसपास के एरिया में जब हवा का रुख पूरी तरह से उत्तरी होगा तो सर्दी कांपने पर मजबूर कर देगी। अभी हवा उत्तर-पश्चिमी है जो आगे पूरी तरह से उत्तरी हो सकती है। सर्दी का लगातार 20 नवंबर तक प्रभाव देखने मिल सकता है। जानकारों के अनुसार पूरे सीजन में 4 बार उत्तरी हवा विंटर सीजन में ज्यादा असर दिखाती है, इसी में सर्दी ज्यादा रहती है। ठंड वायु की गुणवत्ता में लगातार प्रभाव देखने मिल रहा है। धूल कण वातावरण को ज्यादा प्रदूषित बना रहे हैं। रविवार को शहर के अधारताल क्षेत्र में एक्यूआई 208 प्वॉइंट दर्ज किया गया, यह वायु गुणवत्ता की खराब स्थिति कहलाती है। इसी के साथ मढ़ाताल में मध्यम स्थितियों में तो रामपुर गुप्तेश्वर में भी खराब स्थितियों में दर्ज हुआ।


Post a Comment

Previous Post Next Post