khabar abhi tak

मझौली के छह गांव में तेंदुए की दहाड़, वन अमले ने डाला डेरा


जबलपुर।
मझौली के छह से ज्यादा गांव में तेंदुए की दहाड़ से गांव सहमा हुआ है। दो-तीन घटनाओं के बाद गांव में रहने वाले लोगों की शिकायत पर वन अमला मौके पर डटा हुआ है। वन अमला तेंदुए के मूव्हमेंट पर नजरें जमाए हुए है।

जनपद मझौली क्षेत्र के ग्राम डुंगरिया में तेंदुए की मूव्हमेंट से लोग परेशान हैं। आसपास के गांवों में दहशत और डर का माहौल है । 15 दिनों से तेंदुआ इन क्षेत्रों में नज़र आया है। वन प्राणी मझौली वन परिक्षेत्र के ग्राम रोसरा, जोली, खंदिया, डुंगरिया सहित गौरहा, मौसाम में तेंदुआ के दिखाई देने के बाद वन विभाग की टीम ने डेरा डाल कर सर्चिग में लगीं हुई है। उधर, वन अमला शाम को होने वाले तेंदुए के मूव्हमेंट में फुट प्रिंट और लोकेशन की जांच में लगी हुई है।

ये हुई है घटना

- ग्राम डुंगरिया में लाल रंग की गाय का शिकार तीन दिन पहले तेंदुआ ने किया था। 

- दो दिन पहले ही एक छोटी बछिया का शिकार कर जंगल की ओर भाग गया था। 

कटाई के समय किसानों में दहशत

गांवों के खेतों में धान की फसल लगी है। कटाई का समय आ रहा है। तेंदुए के डर से किसान खेतों में जाने से डर रहे हैं। इस मामले में ग्राम वासियों ने जिला प्रशासन गुहार लगाई है कि यहां वन विभाग की टीम ध्यान नहीं दे रही है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak