khabar abhi tak

रानीताल चौक पर ' पुलिस ने की किलाबंदी ', कांग्रेसियों को घेरा, देखें वीडियो




जबलपुर।
रानीताल चौक पर बुधवार की शाम पुलिस ने रानीताल चौक पर सुरक्षा का चक्रव्यू रच दिया। चारों ओर सुरक्षा बंकर बना दिया। चौराहे पर खाकी नजर आती रही। यह मामला था कांग्रेसजनों के संविधान दिवस पर भाजपा अध्यक्ष को संविधान की प्रति सौंपने का। मौके पर भाजपा अध्यक्ष तो नहीं पहुंचे लेकिन कांग्रेसियों से खौफ खाए पुलिस प्रशासन ने जमकर किलाबंदी की थी। 


रानीताल चौराहे पर बुधवार के दोपहर 3 बजे के बाद एक के बाद एक बंकर बंद पुलिस के वाहन आकर खड़े होने लगे थे। चौराहे पर बेरीकेटिंग शुरू कर दी गई थी। धीरे-धीरे पुलिस का जमघट होने लगा था। शहर के धुरंदर पुलिस अफसर मौके पर पहुंच गए थे। शाम 5 बजे तक हालत यह हो गई थी कि चौराहे से एक ओर ही यातायात सुचारू रहा। शेष यातायात के लिए बंद कर दिए गए थे।


झंडे के साथ कांग्रेस की एंट्री 

रानीताल चौराहे पर गेट नंबर दो की ओर से कांग्रेसजनों की एंट्री  हुई। मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा हाथ में संविधान की प्रति लिए हुए थे। इनके साथ पार्टी के कार्यकर्ता नारेबाजी करते रहे। मौके पर पुलिस उन्हें रोकते नजर आई। डेढ़ घंटे इस प्रदर्शन में पुलिस आश्वासन पर मामला शांत हो गया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak