khabar abhi tak

पहली बार बालाघाट में महिला नक्सली ने किया आत्मसमर्पण, रामदेर की हथियारबंद गार्ड थी सुनीता

 

बालाघाट। एमपी के बालाघाट में यह पहला मौका है जब किसी महिला नक्सली ने आत्मसमर्पण किया है। महिला नक्सली सुनीता ने हॉकफोर्स के सहायक सेनानी के समक्ष मुख्यधारा में शामिल होने का फैसला किया।

                                          महिला नक्सली सुनीता ने बालाघाट के चौरिया में बन रहे हॉकफोर्स के कैंप में आत्मसमर्पण किया। वह नक्सलियों के एमएमसी जोन प्रभारी और सीसी मेंबर रामदेर की हथियारबंद गार्ड थी। हॉकफोर्स के सहायक सेनानी रूपेंद्र धुर्वे के समक्ष यह समर्पण हुआ। एसपी आदित्य मिश्रा ने महिला नक्सली के आत्मसमर्पण की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सुनीता से पूछताछ की जा रही है और आत्मसमर्पण की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। जल्द ही इस संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। खबर है कि सुनीता मूल रूप से बीजापुर की रहने वाली है और वर्ष 2022 में नक्सली संगठन से जुड़ी थी। उसने माड़ क्षेत्र में छह महीने का प्रशिक्षण भी लिया था। हॉकफोर्स के समक्ष महिला नक्सली का यह समर्पण संगठन की विश्वसनीयता को दर्शाता है। एमएमसी जोन प्रभारी रामदेर की टीम के कई अन्य सदस्य भी आत्मसमर्पण की तैयारी में हैं।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak