पत्नी से विवाद के बाद सब-इंस्पेक्टर के बेटे ने की आत्महत्या,

 

रीवा। एमपी के रीवा स्थित महाजन टोला न्यू कालोनी में आज दोपहर दो बजे के लगभग सब-इंस्पेक्टर रामसुरेश अहिरवार के बेटे विनीत ने आत्महत्या कर ली।  विनीत द्वारा आत्महत्या किए जाने की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई, देखते ही देखते आसपास के लोग एकत्र हो गए। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है।                                                                                                                            
                                       
पुलिस को पूछताछ में परिजनों ने बताया कि कुछ समय पहले विनीत का पत्नी से मामूली विवाद हुआ था। इसके बाद वह मानसिक तनाव में चल रहा था। आज दोपहर दो बजे के लगभग विनीत उम्र 28 वर्ष अपने कमरे में गया। इसके बाद काफी देर तक कमरे से बाहर नही आया, परिजनों ने आवाज लगाई जब कोई जबाव नहीं मिला तो अंदर जाकर देखा, विनीत अचेत अवस्था में पड़ा था। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और विनीत को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर विनीत को डाक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि संभवत विनीत ने किसी जहरीली वस्तु का सेवन किया है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद ही  स्थिति साफ हो पाएगी। पुलिस को पूछताछ में बताया गया है कि विनीत तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसके पिता रामसुरेश अहिरवार सतना जिले के नागौद थाने में सब इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थ हैं। परिवार के अनुसार विनीत अपने भविष्य को लेकर चिंतित रहता थाए लेकिन उसने आत्महत्या जैसी किसी बात का कभी जिक्र नहीं किया था। पुलिस का यह भी कहना है कि प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का है। लेकिन पत्नी से विवाद, तनाव व पिछले कुछ दिनों की परिस्थितियों सहित हर एंगल से जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद कई महत्वपूर्ण बातें स्पष्ट हो सकती हैं।


Post a Comment

Previous Post Next Post