जबलपुर के यश घनघोरिया एमपी यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बने, देखें वीडियो

 



चुनाव परिणाम घोषित :  यश को सबसे ज्यादा 3 लाख 13 हजार 730 वोट मिले, 2 लाख 38 हजार  वोट पाकर भोपाल के अभिषेक दूसरे नंबर पर रहे

जबलपुर। एमपी यूथ कांग्रेस के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। जबलपुर विधायक और पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया के बेटे यश घनघोरिया ने एमपी युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में जीत दर्ज की है। यश को सबसे ज्यादा 3 लाख 13 हजार 730 वोट मिले हैं। जबकि भोपाल के अभिषेक परमार 2ए38ए780 वोट पाकर दूसरे नंबर पर रहे हैं।

-15 लाख युवाओं ने भरे थे मेंबरशिप फार्म

18 अप्रैल को एमपी में यूथ कांग्रेस के चुनावों की घोषणा के साथ ही सदस्यता शुरू हुई थी। ऑनलाइन मोड पर एप के जरिए कराई गई मेंबरशिप में हर नए सदस्य को 50 रुपए सदस्यता शुल्क भी अदा करना था। 20 जून से 19 जुलाई तक चलाए गए सदस्यता अभियान में 15 लाख 37 हजार 527 युवाओं ने सदस्यता फॉर्म भरे। इनमें से 63 हजार 153 युवाओं ने सदस्यता शुल्क जमा नहीं किया। सदस्यता शुल्क के साथ 14 लाख 74 हजार 374 युवाओं ने मेंबरशिप के लिए फॉर्म भरे।


Post a Comment

Previous Post Next Post