khabar abhi tak

घर में घुसकर दम्पति नृशंस हत्या, पति बेडरुम में, पत्नी की किचन में मिली लाश, पूरे घर में फैला खून..!

 

बालाघाट। एमपी के बालाघाट स्थित कटंगी के वार्ड क्र मांक दो में रहने वाले दम्पति रमेश हाके व उनकी पत्नी पुष्पलता की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। रमेश की लाश बेडरुम में मिली है पत्नी किचन में खून से लथपथ हालत में पड़ी रही। पूरे घर में खून फैला रहा। दोनों के गले में धारदार हथियार से हमला किए जाने के निशान मिले है। घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने शवों को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। 

                                    पुलिस के अनुसार कटंगी के वार्ड क्रमांक दो में रहने वाले रमेश हाके सिंचाई विभाग से सेवानिवृत है। घर में रमेश व उनकी पत्नी पुष्पकला अकेले रहते है। दोनों बेटे सुनील व योगेश नागपुर में निवासरत ह। देर रात अज्ञात बदमाशों ने दम्पति की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। आज सुबह दूधवाला घर पहुंचा और घंटी बजाई लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। दूधवाले ने पास ही रहने वाले रमेश हाके के भांजे घनश्याम लांजे को इसकी जानकारी दी। घनश्याम ने घर में जाकर देखा तो मेन गेट खुला हुआ था और मामा-मामी के शव अंदर पड़े थे। घर का अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा रहा। भांजे की सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। देखा तो रमेश बेडरुम में पड़े है, पत्नी किचन में पड़ी है, पूरे घर में खून फैला है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहाहै कि हत्या से पहले हमलावरों से दोनों ने संघर्ष किया है। पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि दोनों बेटे दीपावली के त्यौहार पर घर आए थे, जो 26 अक्टॅूबर को ही वापस नागपुर गए है। 

दो महीने में दंपती की हत्या की दूसरी घटना

कटंगी में दो महीने में दंपती की हत्या की दूसरी बड़ी वारदात है। इससे पहले 14 सितंबर को मोहगांव नांदी निवासी हार्डवेयर कारोबारी हेमेन्द्र बिसेन और उनकी पत्नी योगिता बिसेन की भी हत्या की गई थी। उस मामले में भी अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। जिससे क्षेत्रीय लोगों में डर का माहौल है। इन दोनों मामलों में एक समानता ये है कि घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया जब पति-पत्नी घर पर अकेले थे।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak