khabar abhi tak

दीपावली पर हैदराबाद से घर आए युवक की ग्यारस में हत्या..!

 

बालाघाट। एमपी के बालाघाट स्थित पांडुतला गांव में आज एक युवक प्रसन्न मरावी की खेत में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। लाश मिलने की खबर पाते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने देखा कि युवक के शरीर पर लाठियों से हमला किया जाने के निशान मिले है। पुलिस को परिजनों ने बताया कि प्रसन्न हैदराबाद में रहकर काम करता रहा, वह दीवाली पर घर आया था।                                                                                             
                               पुलिस के अनुसार पांडुतला गांव में रहने वाला प्रसन्न मरावी दीपावली का त्यौहार होने पर अपने घर आया था। शराब पीने के आदी प्रसन्न ने बीती रात शराब पी और घर आया। पत्नी ने देखा तो उसे घर से निकाल दिया था। इसके बाद वह गांव में ही भागचंद के खेत में बनी झोपड़ी में ही रुक गया। बीती रात वह गांव के सरजू मरावी के साथ घूमता रहा। आज सुबह प्रसन्न की खेत में खून से लथपथ लाश मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि प्रसन्न के शरीर पर गंभीर चोट के निशान थे। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि प्रसन्न ने अपने दोस्त के साथ झोपड़ी में ही शराब पी है। पुलिस का कहना है कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि शराब पीते वक्त किसी बात को लेकर विवाद हुआ है और प्रसन्न पर लाठियों से हमला कर हत्या कर दी गई। इसके बाद लाश को घसीटकर खेत में छोड़ दिया।  पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए  शासकीय अस्पताल पहुंचाकर जांच शुरु कर दी गई है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak