khabar abhi tak

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, चार युवकों की मौत

विजयवाड़ा. आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में आज 11 नवम्बर मंगलवार तड़के एक तेज रफ्तार कार के पलट जाने से उसमें सवार चार युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना वुयुरु मंडल के गंडीगुंटा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई। कार पलट गई और सर्विस रोड पर गिर गई। गनीमत रही कि सर्विस रोड पर किसी वाहन से उसकी टक्कर नहीं हुई।

कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौथे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस की प्रारंभिक जांच से पता चला है कि तेज रफ्तार के कारण यह दुर्घटना हुई। मृतक विजयवाड़ा के पास कोंडुरु गांव के निवासी थे। उनकी पहचान कोनाटामा चिंतैया (17), चत्रगड्डा राकेश बाबू (24), प्रिंस बाबू (23) और गोरीपर्ती बापनैया (24) के रूप में हुई है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak