जबलपुर- दयोदय एक्सप्रेस 21 नवम्बर से 8 दिन अजमेर नहीं जाएगी, कोटा तक चलेगी, कई अन्य गाडिय़ां भी प्रभावित

जबलपुर/कोटा. उत्तर-मध्य रेलवे के जयपुर स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य जारी है। स्टेशन यार्ड में एयर कंकॉर्स फेज-2 का काम किया जाना है। इस कारण कोटा मंडल से गुजरने वाली कई यात्री गाडिय़ों का संचालन प्रभावित रहेगा। जबलपुर-अजमेर-जबलपुर दयोदय 21 नवम्बर से कोटा-अजमेर के बीच निरस्त रहेगी. वहीं जोधपुर-भोपाल व भोपाल जोधपुर ट्रेन 23 नवंबर को दोनों तरफ निरस्त रहेगी।

रेल प्रशासन के मुताबिक जबलपुर-अजमेर दयोदय एक्सप्रेस 21 नवंबर से कोटा के आगे आंशिक निरस्त होगी। यह 28 नवंबर तक कोटा तक आकर लौट जाएगी। कोटा-अजमेर के बीच नहीं चलने से 8 दिन के दौरान करीब हजारों यात्रियों को परेशानी होगी। 

आंशिक निरस्त प्रमुख गाडिय़ां

- गाड़ी संख्या 12940 जयपुर-पुणे एक्सप्रेस : 15, 18, 22 नवंबर, 2, 6, 9 एवं 13 दिसंबर को 8 ट्रिप जयपुर की बजाय दुर्गापुरा से चलेगी।

- गाड़ी संख्या 12939 पुणे-जयपुर एक्सप्रेस : 26, 30 नवंबर एवं 7 दिसंबर को 4 ट्रिप पुणे से दुर्गापुरा तक ही चलेगी।

-गाड़ी संख्या 12955 मुंबई सेंट्रल-जयपुर एक्सप्रेस : 21 नवंबर से 8 दिसंबर तक 18 ट्रिप मुंबई सेंट्रल से दुर्गापुरा तक चलेगी।

- गाड़ी संख्या 12956 जयपुर-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस : 22 नवंबर से 9 दिसंबर तक 18 ट्रिप जयपुर के स्थान पर दुर्गापुरा से चलेगी।

- गाड़ी संख्या 12968 जयपुर-चेन्नई एक्सप्रेस : 23 नवंबर को जयपुर के स्थान पर दुर्गापुरा से चलेगी।

- गाड़ी संख्या 12979 बांद्रा टर्मिनस-जयपुर एक्सप्रेस : 8, 11, 13, 16, 18, 20, 25, 27, 29 नवंबर, 2, 6, 9 एवं 11 दिसंबर को 13 ट्रिप बांद्रा टर्मिनस से सांगानेर तक संचालित होगी।

-गाड़ी संख्या 22175 नागपुर-जयपुर एक्सप्रेस : 13, 20 एवं 27 नवंबर एवं 11 दिसंबर को 4 ट्रिप नागपुर से अजमेर तक चलेगी।

- गाड़ी संख्या 22176 जयपुर-नागपुर एक्सप्रेस : 14, 21, 28 नवंबर एवं 12 दिसंबर को 4 ट्रिप जयपुर से अजमेर के बीच निरस्त रहेगी।

- गाड़ी संख्या 22933 बांद्रा टर्मिनस-जयपुर एक्सप्रेस : 10, 17 और 24 नवंबर, 1 एवं 8 दिसंबर को 5 ट्रिप बांद्रा टर्मिनस से सांगानेर तक चलेगी।

-गाड़ी संख्या 22934 जयपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस : 11, 18 और 25 नवंबर, 12 दिसंबर एवं 9 दिसंबर को 5 ट्रिप सांगानेर से दोपहर 1.30 बजे चलेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post