मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण : घर-घर पहुंच रहे बीएलओ

 


मतदाता घर बैठे स्वयं अपना गणना प्रपत्र भर सकते हैं ऑन लाईन

जबलपुर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुरूप जबलपुर शहर में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2026 के अंतर्गत घर-घर बी.एल.ओ. के माध्यम से परीक्षण कराया जाना प्रारंभ कर दिया गया है। जिला प्रशासन की ओर से बी.एल.ओ. के द्वारा वार्डवार घर-घर जाकर फार्म वितरण किये जा रहे हैं तथा अन्य आवश्यक जानकारियॉं भी ली जा रही है। इस संबंध में सोमवार को जिला प्रशासन की ओर से शहर के सभी सम्माननीय नागरिकों/मतदाताओं से अपील की गयी है कि आपके घर पहुॅंच रहे बी.एल.ओ. को कार्यो में सहयोग प्रदान करें और उनसे प्राप्त आवेदन प्रपत्र को सही ढंग से भरकर उन्हें शीघ्रता के साथ वापिस करें ताकि एस.आई.आर. का कार्य समय सीमा में पूर्ण कराया जा सके। इस संबंध में जिला प्रशासन के द्वारा सभी नागरिकों से यह भी अपील की गयी है कि घर बैठे स्वयं अपना गणना फार्म(enumeration form)भर सकते हैं।https://voters.eci.gov.in/ enumeration-form-new  भर सकते हैं। ऐसे मतदाता जिनका आधार व वोटर कार्ड में एक जैसा नाम है, फोन नंबर लिंक है, एक रंगीन फोटो और 2003 की मतदाता सूची का विधानसभा, भाग संख्या, सरल क्रमांक पता है इस लिंक  के माध्यम से ऑन लाइन ई.एफ. भर सकते हैं। अंतिम एस.आई.आर. 2003 में नाम ढूंढने के लिए https://voters.eci.gov.in/searchInSIR/S2UA4DPDF-JK4QWODSE आप इसी में बने दूसरे QR स्कैन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है। जागरूक मतदाता का परिचय देते हुए ई.एफ. फार्म ऑनलाईन 04 दिसम्बर 2025 के पूर्व अवश्य भरें।

Post a Comment

Previous Post Next Post