khabar abhi tak

सेवानिवृत्त कर्मियों की सेवा एवं सम्मान सर्वोपरि

 


सीएमडी द्विवेदी ने बुजुर्ग पेंशनरों के साथ किया पेंशन समाधान शिविर का शुभारंभ

जबलपुर। पूर्व क्षेत्र कंपनी के एमडी अनय द्विवेदी ने कहा कि हमारे सेवानिवृत्त कर्मियों की सेवा एवं सम्मान हमारे लिए सर्वोपरि है, हम इसमें हर तरह से आगे रहेंगे।  श्री द्विवेदी आज  विशेष पेंशन समाधान शिविर का शुभारंभ करने के पश्चात बोल रहे थे। उस समय उनके साथ दो बुजुर्ग पेंशनर भी थे। उल्लेखनीय है कि पेंशनधारकों की सुविधा और कल्याण के लिए समाधान शिविर का  आयोजन स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, नयागाँव ब्रांच में किया गया ।शिविर में पेंशनधारकों के जीवन प्रमाण पत्र  को अपडेट किया गया एवं पेंशन से संबंधित सभी विषयों का त्वरित और सहज समाधान किया गयाए पेंशनधारकों को मध्य प्रदेश विद्युत कंपनियों में लागू मेडिकल कैशलेस स्कीम की जानकारी भी दी गई । शिविर के अंत में एसबीआई नयागाँव ब्रांच मैनेजर ने सभी पेंशनधारकों एवं उपस्थित अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे सेवा शिविरों के निरंतर आयोजन का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में कंपनी की मुख्य महाप्रबंधक,मानव संसाधन एवं प्रशासन, श्रीमती संपदा सराफ गुर्जर, भारतीय स्‍टेट बैंक नयागांव शाखा के मुख्‍य प्रबंधक चेतन शर्मा सहित विद्युत कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी एवं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak