khabar abhi tak

निगमायुक्त ने देखा ' घर का आंगन ', साफ-सफाई ठीक करने के दिए निर्देश


जबलपुर।
निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के द्वारा जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं में सुधार लाने बड़े पैमाने पर लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। नागरिक सुविधाओं में वृद्धि के साथ-साथ अधिकारियों-कर्मचारियों को भी बेहतर व्यवस्थाओं के बीच काम करने की समझाइश देने के साथ-साथ व्यवस्थाओं में सुधार लाने के भी निर्देश दिये जा रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार 10 नवम्बर को निगम मुख्यालय परिसर, लोककर्म एवं जनसम्पर्क कार्यालय का निरीक्षण किया और बेहतर व्यवस्था बनाने के निर्देश दिये। निगमायुक्त द्वारा यह भी निर्देशित किया कि परिसर को स्वच्छ रखने के साथ-साथ सुन्दर भी रखें। उन्होंने निरीक्षण के अवसर पर  स्वच्छता और व्यवस्थित व्यवस्थाओं पर विशेष फोकस रखने अधिकारियों को निर्देशित किया। कार्यालयीन स्टाफ को बैठने की व्यवस्थाओं के साथ आमजनों के लिये भी व्यवस्था दुरूस्त कराने के निर्देश दिये। निरीक्षण के मौके पर अपर आयुक्त व्हीएन बाजपेयी, कार्यपालन यंत्री शैलेन्द्र मिश्रा, नवीन लोनारे, कार्यालय अधीक्षक दिलीप दुबे, स्थापना अधीक्षक संजय पटैल उपस्थित रहें।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak