जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मंगलवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती पर युनिटी मार्च का शुभारंभ करेंगे। ये आयोजन दो दिन तक चलेगा। पहले दिन सुबह 10 बजे भारत माता चौक, सदर से किया शुभारंभ किया जाएगा। जिसमें लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, लोकसभा सांसद आशीष दुबे, विधायक अशोक रोहाणी, अभिलाष पांडे, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन सहित समस्त जनप्रतिनिधि पदाधिकारी एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। मार्च गणेश चौक, कटंगा तिराहा से गोरखपुर होते हुए आदि शंकराचार्य चौक पर समाप्त होगा। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर ने समस्त जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से उपस्थित की अपील की अपील की है।
