khabar abhi tak

निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरी, 6 वर्षीय बच्चे की मौत, एक बच्चा घायल, खेलते वक्त हादसा

 

मंडला। एमपी के मंडला स्थित कटरा क्षेत्र आज उस वक्त चीख पुकार गई, जब निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से 6 वर्षीय बच्चे दीपांशु रघुवंशी की मौत गई। वहीं एक बच्चा रियांश रघुवंशी दब गया।  जिसे तत्काल बाहर निकालकर अस्पताल ले गए। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है।                                                                                        
                                   बताया गया है कि कटरा के वार्ड नम्बर दो स्थित रघुवंशी मोहल्ले में मकान का निर्माण कार्य चल रहा था, जो कुछ दिन पहले से बंद हो गया। उक्त मकान के पास शाम को दीपांशु व रियांश खेल रहे थे। इस दौरान निर्माणाधीन मकान की दीवार गिर गई,जिसकी चपेट में आकर दोनों बच्चे दब गए। बच्चों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए, जिन्होने दोनों बच्चों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां पर दीपांशु को डाक्टरों को मृत घोषित कर दिया। वहीं रियांश की हालत को अस्पताल में भरती कर लिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak